फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today all three black laws will be burnt on Holi

आज होली पर तीनों काले कानूनों का होगा दहन

Sat, 27 Mar 2021 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Today all three black laws will be burnt on Holi
गुरुग्राम। तीन कृषि कानून के विरोध में 122वें दिन भी राजीव चौक पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्हाेंने घोषणा की है कि वे रविवार को तीन कृषि कानूनों की प्रतियों का दहन कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

उनकी मांगोें के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि शनिवार को किसान, मजदूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि 28 मार्च को होली पर तीनों काले कानूनों की प्रतियों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार की तानाशाही से खेत खलिहान बर्बाद हो रहे हैं। किसान घर बार छोड़कर पिछले 4 महीनों से दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल सरकार को ही करना है। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत का रास्ता खोल कर किसानों से बात करें और तीनों काले कानूनों को रद्द करें
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू, ऊषा सरोहा, रेखा यादव, अरुण शर्मा , विजय यादव, कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक, बलवान सिंह दहिया, सतीश कुमार कादीपुर, योगेश्वर दहिया, मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा, मनोज झाड़सा, योगेंद्र सिंह समसपुर, पंजाब सिंह, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद, मेवा सिंह, ईश्वर, महासिंह ठकरान, कमलजीत सिंह, ब्रह्म प्रकाश सहरावत, बिरेंद्र सिंह कटारिया, आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा, योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed