{"_id":"67c3493f62ac0c74b207368f","slug":"today-1107-lakh-voters-will-elect-the-government-in-five-civic-areas-of-the-district-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-51986-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले के पांच निकाय क्षेत्रों में आज 11.07 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले के पांच निकाय क्षेत्रों में आज 11.07 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व तैयारी के साथ पोलिंग पार्टियां अपने बूथ पर पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के अलग-अलग पांच निकाय चुनाव के लिए रविवार को 1109 बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसमें 11 लाख 7 हजार 689 मतदाता अपने निर्वाचन अधिकार का प्रयोग कर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत 12 मार्च को मतगणना कार्य संबंधित निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिले में गुरुग्राम नगर निगम के मेयर व 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम के सभी वार्डों में वोटर्स की संख्या 9 लाख 2 हजार 776 है। इनमें 4 लाख 75 हजार 598 पुरुष व 4 लाख 27 हजार 143 महिलाएं व 35 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसी प्रकार मानेसर नगर निगम में हो रहे मेयर व 20 वार्डों में पार्षद के चुनाव के लिए 51 हजार 31 पुरुष व 46 हजार 39 महिलाओं सहित 3 ट्रांसजेंडर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 22 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें 22 हजार 321 पुरुष व 20 हजार 721 महिलाएं वोट डालेंगी। सोहना नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए हो रहे उपचुनाव में 21 वार्डों में 26 हजार 596 पुरुष व 23 हजार 551 महिलाएं व 6 ट्रांसजेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, नगर पालिका फर्रुखनगर में 16 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए 7 हजार 683 पुरुष व 6 हजार 961 महिलाएं व एक ट्रांसजेंडर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मतदान के माध्यम से हम अच्छे प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। लोकतंत्र में स्थानीय सरकार चुनने का यह महत्वपूर्ण चुनाव है और इसे सफल बनाने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सजग है। सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।
चुनाव के दौरान 4500 पुलिस के जवान रहेंगे तैनात
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि मतदान के दौरान 4500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। हर बूथ पर दो पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अति संवेदनशील बूथों पर पांच जवानों को लगाया गया है। डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के बूथों पर नजर रखेंगे। उनकी मदद के लिए अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है।
मतदान केंद्र पर जाने से पहले इसका रखें खयाल
: मोबाइल नहीं होना चाहिए, चाकू व अन्य किसी तरह का शस्त्र नहीं होना चाहिए।
: मतदान केंद्र की वीडियो बनाना मना है।
: मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर खड़े हो।
: हर दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत होगा जारी।
संख्या नगर निकाय वार्ड बूथ संख्या मतदाता पुरुष महिला अन्य
1. नगर निगम गुरुग्राम 36 905 902776 475598 427143 35
2. नगर निगम मानेसर 20 96 97073 51031 46039 3
3. नगर परिषद साेहना 21 47 50153 26596 23551 6
4 . नगर परिषद पटौदी 22 45 43042 22321 20721 0
5. नगर परिषद फर्रुखनगर 16 16 14645 7683 6961 01
............................
मतदाता के लिए जरूरी जानकारी
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। प्रत्येक मतदाता वोटर आईडी या निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य पहचान पत्र के जरिए अपना मतदान कर सकेंगे। हालांकि, जरूरी है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो। ऐसे मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी फोटो पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त एससी, एसटी, ओबीसी प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज, पेंशन दस्तावेज जैसे भूतपूर्व सैनिक, पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, भूतपूर्व विधवा आश्रित प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश फोटो सहित, स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड फोटो सहित, राशन कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड दिखाकर वोट डाल सकते हैं।