फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Timely check-ups can save your eyesight

Gurugram News: समय पर जांच से बचाई जा सकती है आंखों की रोशनी

Thu, 12 Mar 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Timely check-ups can save your eyesight
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर जागरूकता अभियान, 14 मार्च तक काला मोतिया के लिए हो रही विशेष स्क्रीनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने 14 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा अभियान के अवसर पर लोगों को आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा (काला मोतिया) के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समय रहते बीमारी के लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में जानकारी देना है, ताकि आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सके। नागरिक अस्पताल, पॉलीक्लीनिक, सीएचसी पर विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। आंखों के लिए स्क्रीनिंग अभियान सीएमओ डाॅ. लोकवीर के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्लूकोमा, जिसे आम भाषा में काला मोतिया कहा जाता है, आंखों की रोशनी को धीरे-धीरे खत्म कर सकता है। इसे दृष्टि का चोर भी कहा जाता है, क्योंकि कई बार इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. प्रिया ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, जिनके परिवार में पहले किसी को ग्लूकोमा रहा हो, आंखों में अधिक दबाव, पुरानी चोट या दूर-नजदीक की दृष्टि दोष वाले लोगों में इसका खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed