फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Till now 8200 metric tons of millet has been purchased in the district.

Gurugram News: अब तक जिले में 8200 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Till now 8200 metric tons of millet has been purchased in the district.
उपायुक्त ने किसानों से की अपील, फसलों को साफ एवं सुखाकर मंडियों में लाएं
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिले की मंडियों में अब तक 12 हजार मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें से 8200 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। प्रशासन स्तर से किसानों से अपील की गई है कि वह अपनी फसल को पूरी तरह सुखा कर लाएं।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में कुल आवक 12,000 मीट्रिक टन हुई है, जिसमें से हैफेड द्वारा 8200 मीट्रिक टन (आवक का 68 प्रतिशत) की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने किसानों का अपील की है कि वे अपनी फसलों को साफ एवं सुखाकर मंडियों में लाएं। किसान फसल अवशेषों को न जलाएं। फसल अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाकर चारे की कमी को दूर किया जा सकता है। फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है तथा किसान के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन



जटौली मंडी में जारी नहीं किए जाएंगे गेट पास

पटौदी। नई अनाज मंडी जटौली में बाजरे की भारी आवक को ध्यान में रखते हुए व मंडी में जाम की स्थिति से बचने के लिए 30 सितंबर को भी बाजरे के गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए 30 सितंबर को अपनी फसल की आवक मंडी में लेकर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed