{"_id":"5f1d9c9c8ebc3e63bc3cc448","slug":"three-times-firing-at-the-property-dealer-s-office-threatening-form-was-thrown-gurgaon-news-noi5258793152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर तीन राउंड फायरिंग, गैंगवार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर तीन राउंड फायरिंग, गैंगवार की आशंका
विज्ञापन
फर्रुखनगर में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग, मौके पर जांच करने पहुंचींपुलिस।हंसराज
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। फर्रुखनगर कस्बे के ताजनगर में रविवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाईं। प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में नहीं होने पर बदमाश ऑफिस कर्मी को एक धमकी भरा कागज पकड़ाकर बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों समेत टीमें मौके पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के तीन खोल बरामद किया। पुलिस जांच में 18 मई को ताजनगर में दो गैंगस्टरों की मुठभेड़ में एक के भाई की हत्या मामले से तार जुड़ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ताजनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर योगेश सिंह का ऑफिस है। यहां पर दार्जिलिंग निवासी अभिषेक जो सहायक के तौर पर काम करता है। सहायक के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बाइक पर तीन युवक ऑफिस में पहुंचे। उस वक्त प्रॉपर्टी डीलर मौजूद नहीं था। तीनों बदमाश ने मुंह पर कपड़ा और मास्क बांध रखा था। उन्होंने आते ही पूछा कि योगेश कहां है। उनके हाथ में हथियार देखकर सहायक घबरा गया। इतने में एक बदमाश ने ऑफिस के अंदर दो बार गोली चलाई। गोली दरवाजे की चौखट को भेदते हुए सीधे दीवार पर टकराई और फिर सोफे पर जा गिरी। इसी दौरान ऑफिस के एक कमरे में राकेश व हरीश नामक युवक थे। गोली की आवाज सुनकर वे भी घबरा गए और उन्होंने कमरा बंद कर लिया।
घटना के बाद हमलावर धमकी लिखा हुआ हुआ पर्चा फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद एसीपी पटौदी, थाना प्रभारी सीआईए यूनिट व फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और गोलियों के खोल को जब्त किया। पुलिस सभी कोण से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कालू की कोई मदद नहीं करेगा
बदमाशों ने ऑफिस के अंदर जो कागज फेंका था, उसमें लिखा था ‘कालू की कोई मदद नहीं करेगा। आज तो गोली दीवार पर लगी है अगली गोली छाती पर लगेगी।’ ऐसे में पुलिस 18 मई को रुपयों के लेनदेन में बाबा मंशाराम आश्रम के समीप कौशल के भाई यशपाल की दूसरे गैंगस्टर कालू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसी मामले से जोड़कर देख रही है।