फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three more arrested for murderous assault to collect rent

किराया वसूलने के लिए जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested for murderous assault to collect rent
गुरुग्राम। खाली जमीन पर सब्जी मंडी लगाकर किराया वसूलने के लिए जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने रामपुरा फ्लाईओवर के नजदीक से एक व पटौदी क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक कार, पिस्तौल व डंडे भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान इरशाद उर्फ सल्लू, विकास उर्फ तारे व निखिल के रूप में हुई है। इरशाद को रामपुर फ्लाईओवर व विकास और निखिल को पटौदी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खेड़कीदौला थाना पुलिस को सूचना मिली कि जयमल चौक के पास खाली जमीन पर लगी सब्जी मंडी में किराया वसूली को लेकर जानलेवा हमला किया गया है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शिकायत में गोबिंद ने कहा कि जयमल चौक शिव मंदिर के पास अपनी खाली जमीन को उन्होंने सब्जी मंडी लगाने के लिए किराए पर दिया हुआ है। बीती 21 जून की रात करीब सवा आठ बजे थार, कार व स्कॉर्पियो में सवार होकर आए 15-16 युवकों ने मंडी के दुकानदारों को डंडों व लोहे सरियों से मारना शुरू कर दिया व गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

-----
एक ही जमीन पर दोनों लगवाना चाहते थे मंडी
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने इस वारदात में शामिल रहे पवन व भूपेंद्र उर्फ मनीष को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता गोबिंद जयमल चौक शिव मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर सब्जी मंडी लगवाकर किराया वसूलते हैं। आरोपी भी उसी जमीन पर सब्जी मंडी लगवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जमीन को खाली करवाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed