{"_id":"67991785943b0a1fdf0dc28b","slug":"three-days-after-sports-nurseries-were-closed-players-did-not-get-scholarship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-49494-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल नर्सरियां बंद होने में तीन दिन, खिलाड़ियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल नर्सरियां बंद होने में तीन दिन, खिलाड़ियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन
- 71 खेल नर्सरियां हो रहीं संचालित, फरवरी व मार्च में नहीं मिलेगा प्रशिक्षण
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। जिले की सरकारी और गैर सरकारी खेल अकादमियां में संचालित खेल नर्सरियां तीन दिन बाद बंद हो जाएंगी। यहां खिलाड़ियों को दो महीने प्रशिक्षण नहीं मिलेगा। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलता है। खेल नर्सरियों में 1775 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से मिलने वाली 1500 से 2000 रुपये तक छात्रृत्ति भी अभी तक नहीं मिली है।
जिले में 71 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं। इनमें 19 खेल नर्सरियां जिला खेल विभाग की हैं, जबकि 52 खेल नर्सरियां सरकारी व निजी शैक्षिक संस्थानों, खेल अकादमियों और ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं। यहां निजी प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। खेल नर्सरियां ताऊ देवी लाल, नेहरू स्टेडियम और अकादेमी के अलावा पटौदी, सोहना में भी संचालित हैं। इनमें से 8 खेल नर्सरियों को अनियमितता मिलने पर पहले ही बंद कर दिया गया है। वहीं, गुरुग्राम जिला खेल विभाग की वॉलीबॉल आवासीय खेल अकादमी में 25 खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह अकादमी एक फरवरी से बंद नहीं होगी।
मंडल खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह ने बताया कि 31 जनवरी से खेल नर्सरियां बंद हो जाएंगी। दो महीने तक खेल नर्सरी बंद रहेंगी। अप्रैल से यह फिर से शुरू होंगी।