{"_id":"6857067c8a8a52892c0f9273","slug":"three-cows-were-freed-cow-smuggler-arrested-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104282-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन गायों को कराया मुक्त, गोतस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन गायों को कराया मुक्त, गोतस्कर गिरफ्तार
Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाना पुलिस ने गोतस्करों से तीन गायों को आजाद कराया है। वहीं, मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार का रहने वाला राजकुमार पासवान जो कि वर्तमान में थाना बैगमपुर दिल्ली में रहता है तथा उसके साथ साहुन व शौकीन निवासी गांव सादई सदर थाना नूंह मिलकर गोकशी करते हैं। वे गाड़ी नंबर डीएल1एलएजी3106 में गोवंश भरकर रेवासन टोल से होते हुए सादई, पल्ला होते हुए चूहड़पुर राजस्थान जाएंगे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साहुन व शौकीन पुलिस को चकमा देकर भाग गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारी एएसआई जगत सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।