फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for shooting ice cream vendor

आईसक्रीम विकेता पर गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for shooting ice cream vendor
गुरुग्राम। मानेसर की अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को भांगरोला चौक पर आइसक्रीम विक्रेता को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डीसीपी मानेसर वरूण सिंगला के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी वैष्णव भांगरोला में किराए पर रहता है। वैष्णव ने पुलिस को बताया था कि वह यहां पर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। उसने बताया था कि 9 सितंबर को जब वह अपने आइसक्रीम की गाड़ी लेकर भांगरौला चौक पर खड़ा था, तभी दो युवक उसके पास आए थे। और उनमें से एक ने उनकी आइसक्रीम की लारी से पैसे निकालने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे गोली मारी दी थी। एक गोली उसकी छाती में और दूसरी पेट पर लगी थी। उसे तुरंत सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इसमें आगे कार्रवाई करते हुए अब मानेसर की अपराध शाखा पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पुलिस ने जमालपुर निवासी पवन उर्फ सिट्टू, फाजिलवास निवासी धनसिंह उर्फ सचिन, खरखड़ी निवासी नीरज उर्फ लोटन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट से अब दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे गहनता से पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed