{"_id":"652055c02b0d3eaade0ba124","slug":"three-accused-of-kidnapping-and-robbery-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15811-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपहरण व लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपहरण व लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर 39 की टीम ने अपहरण व लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर कार व एक मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ कर रही है। पीड़ित एक गुरुद्वारे का ग्रंथी बताया जाता है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
सीआईए 39 प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज के अनुसार एक व्यक्ति बादशाहपुर पुलिस में शिकायत दी थी कि वह बुधवार को बाइक से दिल्ली से नूंह जा रहा था। बादशाहपुर के पास फ्लाईओवर पर एक कार में सवार होकर आए युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे नकदी व डेबिट कार्ड छीन लिया। इसके बाद डेबिट कार्ड के पिन नंबर पूछकर आरोपियों ने रुपये निकालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड नजदीक वैली व्यू जंक्शन, गुरुग्राम से काबू कर लिया। जिनकी पहचान विक्की निवासी गांव फतेहपुर चंदीला (फरीदाबाद), अमित उर्फ रघु निवासी गांव बंधवाड़ी (गुरुग्राम) व विकास निवासी गांव बंधवाड़ी (गुरुग्राम) के रूप में हुई। आरोपी अमित पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस व विक्की व विकास पर किडनैपिंग व चोरी के एक केस फरीदाबाद में दर्ज है।