फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information about bombing of Gurugram s five star hotel turned out to be fake

Bomb Threat Call: गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की सूचना निकली फर्जी, चेकिंग में कुछ भी न मिला

Tue, 13 Sep 2022 02:19 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल लीला में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। गुरुग्राम पुलिस ने होटल में चलाया डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान होटल को पूरी तरह खाली करा दिया गया। छानबीन में होटल में बम रखे जाने की सूचना फर्जी निकली है।

विज्ञापन
Information about bombing of Gurugram s five star hotel turned out to be fake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल लीला में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी ईस्ट, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन में होटल में बम रखे जाने की सूचना फर्जी निकली है।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने होटल में चलाया डेढ़ घण्टे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान होटल को पूरी तरह खाली करा दिया गया। गुरुग्राम पुलिस की बम निरोधक दस्ते ने पूरे होटल की चेकिंग की, इसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला। वहीं, फोन करने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। साइबर सेल और साइबर क्राइम की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फोन करने वाला शख्स ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) से पीड़ित व्यक्ति है, जिसका सेक्टर 47 के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। होटल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed