फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   This Diwali, spread happiness and love, not pollution.

Gurugram News: दिवाली पर खुशियां और प्यार बांटे, प्रदूषण नहीं

Fri, 17 Oct 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
This Diwali, spread happiness and love, not pollution.
कई आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सोसाइटियों में पटाखे नहीं जलाने की सलाह दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम की हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को प्रदूषण मापक यंत्र सेक्टर-51 का एक्यूआई 313 और विकास सदन का 202 बता रहे थे। दिवाली पर पटाखों के कारण प्रदूषण और बढ़ेगा। कई आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने अपनी अपनी सोसाइटियों में दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया है कि दिवाली के सही मायने समझें, प्यार और खुशियों की साझेदारी वाली दिवाली मनाएं। प्रदूषण से बचें।



अपनी सोसाइटी में एडवाइजरी जारी की है कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का प्रयोग न करें। बुजुर्गों और बीमारों का ध्यान रखते हुए प्रदूषणकारी गतिविधियों से बचने का प्रयास करें। दिवाली पर लोगों से पर्यावरण सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन


- प्रवीण मलिक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, राइजिंग होम्स, सेक्टर-92

हमारी सोसाइटी में रहने वाले 367 परिवार तो कई साल से प्रदूषण मुक्त दिवाली मना रहे हैं। सोसाइटी में कोई पटाखा नहीं जलाया जाता है। दीपों, रंगोली और मिठाइयों के साथ दिवाली मनाई जाती रही है। पर्यावरण को लेकर सोसाइटी के लोग बहुत सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विभा बत्रा, वर्ल्ड स्पा, सेक्टर-31


पिछले 10 साल से हमारी सोसाइटी में पटाखों रहित दिवाली मनाई जाती रही है। दिवाली के समय यहां प्रदूषण बढ़ जाता है। प्रदूषण रोकने और पर्यावरण सुरक्षित माहौल बनाने के लिए हमें अपनी नई पीढ़ी को त्योहारों के वास्तविक अर्थ समझाने होंगे।

- सोना चटर्जी, सिल्वर ओक्स डीएलएफ फेज-4



अभी ही प्रदूषण 200 से पार चला गया है। जो पैसे आप पटाखा जलाने में खर्च करते हैं, उन पैसों का दान गरीबों में कीजिए, उन बच्चों के लिए खर्च कीजिए जो पटाखा फैक्ट्री में काम करने को विवश हैं।
-कविता बंसल, ला लगून, सेक्टर-54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed