फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Third accused in theft case arrested

Gurugram News: चोरी करने के मामले में तीसरा आरोपी काबू

Thu, 30 Oct 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Third accused in theft case arrested
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी की बैटरी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को सोहना के रायपुर गांव से पकड़ा है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और चोरी हुई तीन बैटरी पहले ही बरामद कर चुकी है। आरोपी की पहचान नूंह के फिरोजपुर नमक निवासी तौफीक उर्फ भूरा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है व नशे की पूर्ति करने के इरादे से उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर और जेसीबी से बैटरी चोरी की थी। आरोपी तौफीक उर्फ भूरा का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर हत्या करने के प्रयास के तहत एक मामला गुरुग्राम में और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला पलवल में पहले भी दर्ज है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी तौफीक उर्फ भूरा को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed