फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   They were pressurising for dowry, case filed against five

Gurugram News: दहेज के लिए बना रहे थे दबाव, पांच पर केस

Mon, 23 Dec 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
They were pressurising for dowry, case filed against five
पुन्हाना। प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति सहित सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुन्हाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी विनोद पुत्र मांगेराम के साथ एक वर्ष पूर्व आर्य समाज मंदिर फरीदाबाद में हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह था। पति आर्मी में है जो शादी के बाद एक माह तक उसके साथ रहा। उसके बाद ड्यूटी पर चला गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह पुन्हाना में रहती थी तो परिवार का कोई सदस्य उससे बात नहीं करता था और ना ही खाना देता था। पति के बुआ का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर में रहने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश भी की। शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed