फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be no water logging in the underpass in the rain

बरसात में अंडरपास में नहीं होगा जलभराव

Wed, 08 Jun 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
There will be no water logging in the underpass in the rain
गुरुग्राम। इस बार बरसात में शहर के अंडरपास में जलभराव नहीं होगा। जलभराव से निपटने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारियों की समीक्षा के तहत सप्ताह भर तक विशेष अभियान चलाकर मॉक ड्रिल की और अपनी तैयारियों की क्षमता का आकलन कर लिया है। पंपिंग सिस्टम से लेकर डीजी सेट आदि का आकलन किया गया, जिसमें जलनिकासी के तमाम बंदोबस्त दुरुस्त मिले हैं। इस समीक्षा के दौरान जो खामियां सामने आई हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इनमें डीएलएफ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रमुख हैं। जीएमडीए के उच्चाधिकारियों का दावा है इस बार अंडरपास में जलभराव से निपटने के तमाम इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। निश्चित ही जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जीएमडीए की टीम ने पहले अंडरपास में पानी छोड़ा, बाद में उसे पंप के माध्यम से निकाला। इससे पंपिंग सिस्टम और डीजी के संचालन का आकलन किया गया। पंपिंग मशीनरी और डीजल जनरेटर सेट में कहीं कोई खामी नहीं मिली। जीएमडीए की ओर से एंबियंस मॉल, शंकर, इफ्को, राजीव, हीरो होंडा चौक, सिग्नेचर टावर, मेदांता रोड, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड अंडरपास में जलनिकासी के बंदोबस्त की मॉक ड्रिल के माध्यम से जांच की।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल का मकसद तैयारियों की समीक्षा और खामियों को चिन्हित करना था। कुछ छोटी-छोटी खामियां हैं जिन्हें चिन्हित कर संबंधित विभाग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात से पहले उन्हें दूर कर लिया जाएगा। बरसात के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर टीमें भी तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश बंसल, मुख्य अभियंता, इंफ्रा-2, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed