{"_id":"5f64f3058ebc3e8b6e761216","slug":"there-will-be-a-tough-competition-for-admission-in-graduation-gurgaon-news-noi537104054","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में प्रवेश के लिए होगा कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में प्रवेश के लिए होगा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

गुरुग्राम। कॉलेजों में चल रही आवेदन प्रक्रिया में अब बड़ी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं। जिले के नौ सरकारी कॉलेजों में आवेदन का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। जिले के सभी कॉलेजों में 8630 सीटें हैं। हालांकि अभी अंतिम तिथि में तीन दिन शेष हैं। ऐसे में और अधिक आवेदन पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यमन्यु ने बताया कि अब तक कॉलेज में 6077 आवेदन आ चुके हैं जबकि कुल 1110 सीटें हैं। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए छात्रों में कड़ा मुकाबला रहेगा। सबसे अधिक बीए में 1831 आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम में 1416, बीएससी नॉन मेडिकल में 649, बीसीए में 542 व अन्य कोर्सों में आवेदन किए गए हैं।
वहीं सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 2540 सीटें हैं, वहीं अब तक 5401 आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक बीए में 1397 आवेदन, बीकॉम में 1040, बीएससी नॉन मेडिकल में 508, बीएससी मेडिकल में 304 आवेदन आ चुके हैं। द्रोणाचार्य महाविद्यालय में 2720 सीटों पर 5994 आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग दस्तावेज के सत्यापन का कार्य भी कर रहा है। इसके लिए कॉलेजों में कमेटियों का गठन किया गया है। 21 सितंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है जबकि 26 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई में आए 928 आवेदन
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेक्टर-14 में अब तक 928 आवेदन आ चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि इस बार लड़कियों के मुकाबले लड़कों ने ज्यादा आवेदन किए हैं। सबसे अधिक कोपा ट्रेड में 308 आवेदन आए हैं। ब्यूरो