फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was controversy in front of the minister regarding the problems of electricity, water, roads and irrigation.

Gurugram News: मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई की समस्या को लेकर फूटा गुबार

Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was controversy in front of the minister regarding the problems of electricity, water, roads and irrigation.
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पटौदी विधानसभा में किया जनसंवाद, आमजन की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष शनिवार को पटौदी क्षेत्र के गांवों में बिजली,पानी, सिंचाई, सड़क आदि समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का गुबार फूट पड़ा। मूलचंद शर्मा जनसंवाद के तहत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में गांव बिलासपुर कला, राठीवास, दिनोकरी व भुड़का के ग्रामीण शामिल हुए। परिवहन मंत्री ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में देश के अमर वीर बलिदानियों को अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
परिवहन मंंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृति और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत कन्यादान अब सीधे पात्रों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। पारदर्शी व्यवस्था परिवर्तन के साथ आम जनता का जीवन सुगम बनाया जा रहा है। आमजन के आर्थिक हितों को सुरक्षित रखते हुए हरियाणा सरकार चिरायु व निरोगी योजना के तहत प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की भी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि गांव के विकास कार्यों के लिए भी पीपीपी बनवाना जरूरी है, क्योंकि आबादी के हिसाब से ही गांवों को ग्रांट जारी की जाती है। सूबे के सभी मंत्रियों की ड्यूटी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई है, ताकि आमजन को सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना देरी के घर बैठे मिल सके। परिवहन मंत्री ने एसडीएम रविंद्र यादव को निर्देश दिए कि आज पटौदी विधानसभा के जिन गांवों में जनसंवाद का कार्यक्रम किया गया उन सभी गांवों में पीपीपी बनवाने के लिए रविवार को विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों व शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने जन संवाद पोर्टल लाॅन्च किया है। इस पोर्टल पर शिकायत व मांग दर्ज होते ही संबंधित नागरिक को उसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से चली जाती है। इसके बाद संबंधित विभाग और अधिकारी द्वारा की जा रही आगामी कार्रवाई की सूचना भी एसएमएस के द्वारा नागरिकों को भेजी जाती है।

इस अवसर पर पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, बीडीओ प्रदीप कुमार, भाजपा से उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री मनीष गाडौली, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed