फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There has been no electricity in ATS Cocoon since Saturday evening

Gurugram News: एटीएस ककून में शनिवार शाम से बिजली गुल

Sun, 07 Sep 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in ATS Cocoon since Saturday evening
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी में केबल फॉल्ट आने के कारण शनिवार शाम बिजली चली गई। रविवार की शाम अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट के मरम्मत का कार्य जारी था। सोसाइटी 24 घंटे से डीजी सेट पर चल रही है। सोसाइटी के निवासी गौरव सलूजा ने बताया कि दौलताबाद सबस्टेशन से करीब सात किमी की दूरी तय करके सोसाइटी के केबल आया है। इसमें कई जगह जोड़ है। स्थानीय बिजली अधिकारी सुबह से जल्द ठीक करने की बात कर रहे हैं। एटीएस ककून में रहने वाले 450 परिवार और पड़ोस की सोसाइटी कैलेडियम के 150 परिवारों को इस बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने बताया कि ककून सोसाइटी के अंडरग्राउंड केबल में तीन जगह फॉल्ट थे जिन्हें ढूुंढने में समय लग गया। बारिश में नमी के कारण फॉल्ट आ रहे हैं। रात तक यहां बिजली बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed