{"_id":"6a242fc9a397f1f729014fda","slug":"theft-of-goods-from-vehicle-and-store-in-separate-cases-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90521-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग मामलों में गाड़ी और स्टोर से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग मामलों में गाड़ी और स्टोर से सामान चोरी
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत पर न्यू कॉलोनी व सुशांतलोक थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में हुए अलग-अलग मामलों में गाड़ी और स्टोर से सामान की चोरी की है। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने और सुशांतलोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं।
सेक्टर-46 स्थित जल विहार कॉलोनी निवासी श्रीभगवान ने सुशांतलोक थाने में दी शिकायत में बताया कि वे एक कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके सेक्टर-46 स्थित सी-ब्लॉक में कंपनी का स्टोर है। स्टोर में गौरव एएसएम पद पर व सार्थक कैप्टन के पद तक नौकरी करते थे। वे दोनों पिछले करीब 15 दिन से स्टोर पर नहीं आए थे। उनको कॉल की तो दोनों फोन नहीं उठाया। शक होने पर स्टाेर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो 6 मई काे गौरव व सार्थक ने स्टोर से करीब 50 हजार रुपये कीमत का पीएस-5 गेमिंग डिवाइस कंसोल स्टैंडर्ड एडिशन ई-चेसिस और करीब 2500 रुपये कीमत की डबल बेडशीट चोरी करके ले गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रुपेश कर रहे हैं।
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी सुनील बागिया ने न्यू कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि 4 जून की शाम करीब 6.15 बजे अपनी क्रेटा गाड़ी को घर के सामने खड़ी की थी। गाड़ी में कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, इंश्योरेंस पेपर रखे थे। देर रात करीब 2.30 बजे तीन लोग गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- --
दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता