{"_id":"6888d1b03285d4b2a8098e2a","slug":"the-wait-will-end-laser-valley-park-will-shine-from-next-month-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63476-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खत्म होगा इंतजार... अगले माह से चमक उठेगा लेजर वैली पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खत्म होगा इंतजार... अगले माह से चमक उठेगा लेजर वैली पार्क
विज्ञापन
मंत्रमुग्ध करेंगी जल में मग्न पौराणिक कथाएं और कहानियां
जीएमडीए योजना पर कर रहा काम, जल्द शुरू होगा लेजर लाइट और साउंड सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में होने वाले लेजर शो का इंतजार अब खत्म होने को है। अगले माह से लेजर वैली पार्क चमक उठेगा। इसके लिए जीएमडीए फव्वारा लेजर लाइट और साउंड सिस्टम शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। योजना के अनुसार, फव्वारा क्षेत्र पर थ्रीडी प्रक्षेपण और एक थीम-आधारित लेजर शो शुरू होगा। इसके लिए 100 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। शो के माध्यम से जल में मग्न पौराणिक कथाएं और कहानियां लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
जीएमडीए लेजर वैली पार्क को नए सिरे से तैयार कर रहा है और एक निजी कंपनी सीएसआर के तहत मदद कर रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-29 में करीब 25 एकड़ में लेजर वैली पार्क बनाया है। अब इस पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। पहले भी इस पार्क में लेजर लाइट शो का आयोजन होता था लेकिन यह सिस्टम खराब हो गए थे। ऐसे में जीएमडीए इसे नए सिरे से तैयार करा रहा है।
प्रकाश और ध्वनि शो की स्थापना का काम लगभग पूरा
जीएमडीए ने लेजर लाइट और साउंड सिस्टम के साथ थ्रीडी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन का इंतजाम करा रहा है। योजना के अनुसार 30 मीटर पानी की स्क्रीन पर चलाए जाने वाले शो की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्क में प्रकाश और ध्वनि शो की स्थापना का काम लगभग पूरा होने वाला है। लेजर प्रोजेक्शन के लिए गुरु द्रोणाचार्य, बाल हनुमान और बच्चों की कहानियों शामिल होंगी। 10 से 15 मिनट के प्रकाश और ध्वनि शो, पौराणिक कथाओं, कल्पना और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार किया जा रहा है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने कहा कि यह शहर में इस तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा। इस परियोजना में हाई प्रेशर नोजल, जल स्क्रीन, फव्वारा क्षेत्र पर थ्री डी प्रक्षेपण और एक थीम-आधारित लेजर शो शामिल है।