{"_id":"604f681d8ebc3e592e0ea522","slug":"the-talk-of-the-past-is-two-yards-mask-is-necessary-gurgaon-news-noi5714160196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरे दिनों की बातें हुईं दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरे दिनों की बातें हुईं दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी
विज्ञापन
कोरोना का बढ़ने लगा है दायरा लेकिन सामाजिक दूरी व अन्य बचाव मानकों के पालन को लेकर लोग गंभीर नहीं,
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में भले की कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ने लगा हो लेकिन सुरक्षा मानकों व कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से अब भी कोई खास सख्ती नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि चाहे बाजार हो या अस्पताल, प्रशासनिक कार्यालय हो या फिर सार्वजनिक परिवहन, चारों तरफ सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन देखने को मिल रहा है।
आजकल बाजार के हालात देखकर लगता है कि ‘दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी’ का स्लोगन अब बीती बातें हो गई हैं। वहीं, कोरोना का टीका आने के बाद सामान्य लोगों के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी अब निश्चिंत दिखाई दे रहा है। बिना मास्क के चालान के नाम पर अब महज खानापूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी मध्य तक स्थिति सामान्य थी। उस वक्त रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 20-25 तक रह गई थी। बाद में कोरोना सुरक्षा मानकों का अनुुपालन करने को लेकर जमकर लापरवाही की जाती रही। नतीजा यह है कि अब रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 70 से भी ज्यादा हो गई है।
संयुक्त आयुक्त ने किया कार्यालय का दौरा
शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन के क्रम में सोमवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-4 सुमित कुमार ने सेक्टर-34 स्थित नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने इन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क पहनने की हिदायत दी और कहा कि कार्य स्थल पर मास्क न पहनने वाले कर्मचारियों का नियमानुसार चालान किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के द्वारा 12 मार्च को इस संदर्भ में लिखित निर्देश जारी किया गया था।
विज्ञापन
कोरोना को देखते हुए प्रत्येक कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें, ताकि कोविड-19 महामारी से बचाव किया जा सके। सभी कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक्साइज व टैक्सेशन कार्यालय का दौरा किया गया है। इसके बाद भी कोई कर्मचारी मास्क नहीं पहनता है, तो उसका चालान किया जाएगा।
- सुमित कुमार, संयुक्त आयुक्त जोन-4