फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The relatives of the deceased demanded compensation of five lakh rupees

मृतक के परिजनों ने की पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग

Sun, 14 Mar 2021 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased demanded compensation of five lakh rupees
मानेसर। सेक्टर-82 स्थित वाटिका सिग्नेचर विलास में बिजली गिरने पर जान गंवाने वाले माली रामप्रसाद घर में अकेले कमाने वाले थे। इस कारण उनके परिवार के सामने गुजर-बसर की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में मृतक के परिजनों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। शनिवार को उनकी मौत की जानकारी होने पर वाटिका कॉलोनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। हालांकि, कथित तौर पर वाटिका सिग्नेचर कॉलोनी की ओर से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन लोगों को उपचार के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को सेक्टर-82 की वाटिका सिग्नेचर विलास सोसाइटी में बारिश से बचने के लिए चार कर्मचारी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चारों लोग घायल हो गए थे। इसमें उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला अंतर्गत गांव रामपुरा निवासी माली रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको मानेसर के मीडोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात दो बजे उनकी मौत हो गई थी। मृतक अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में मां, पत्नी, बड़ा भाई, बहन और उनके बच्चे हैं। उनका बड़ा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed