फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pilot was beaten by three youths, the car was also damaged

पायलट को तीन युवकों ने पीटा, कार को भी किया क्षतिग्रस्त

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The pilot was beaten by three youths, the car was also damaged
गुरुग्राम। कुत्ते को टहलाने जा रहे एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी के पायलट से बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार तीन युवकों ने दरबारीपुर रोड पर जीपीएल सोसाइटी के पास मारपीट की। पायलट की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पायलट ने तीनों युवकों के खिलाफ थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोहना रोड पर राधा-कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले दीपक ने बताया कि वह एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी में पायलट है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे वह अपनी कार से कुत्ते को टहलाने के लिए दरबारीपुर रोड पर जीपीएल सोसाइटी के पास खेत पर गया था। वहां स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और खेत पर मजदूरों के लिए बने टिन शेड को लातें मारे लगे। उसने विरोध किया, लेकिन विरोध करने पर तीनों युवकों ने दीपक को बुरी तरह पीट दिया। टिन शेड में रह रहे मजदूरों ने उन्हें छुड़ाया। आरोपी दीपक की कार को भी ईंटों से क्षतिग्रस्त कर धमकी देकर भाग गए। दीपक की तहरीर पर आरोपी नरबीर, यशपाल व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed