फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The parents performed at Jantar Mantar

फीस मामले को लेकर अभिभावकों ने किया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
The parents performed at Jantar Mantar
स्कूलों द्वारा कि जा रही मनमानी को लेकर दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना देते अभिभावक। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। निजी स्कूल संचालकों और अभिभावकों के मध्य फीस को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। गुरुग्राम शहर से निकलकर अब लोग राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचने लगे हैं, ताकि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी करके वसूली जा रही फीस पर सरकार मध्यस्थता करे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन को लेकर पिछले कई दिनों से रणनीति तैयार की जा रही थी। रविवार को कुछ घंटों के लिए अभिभावकों ने जंतर-मंतर पर जाकर अपना रोष प्रकट किया। हालांकि, काफी कम लोगों को ही वहां पर जाने की अनुमति मिली। जिस कारण लगभग 200 अभिभावक ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हो सके। गुरुग्राम अभिभावक संघ की ओर से जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई थी।
विज्ञापन

निजी स्कूलों द्वारा पूरी फीस लेने के मामले को लेकर विभिन्न राज्यों की अभिभावक एसोसिएशन एकजुट हो गई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्कूलों के खिलाफ सभी अभिभावक अपना रोष जाहिर करते आ रहे हैं। अभिभावक एसोसिएशनों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर स्कूलों के गेट से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले एक साल से स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन कक्षाएं भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में जब तक स्कूल नहीं खुल जाते तब तक निजी स्कूल केवल ट्यूशन फीस ही लें। लेकिन निजी स्कूल लगातार अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बुलाने का दबाव भी बना रहे
इस वजह से अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा पूरी फीस मांगे जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को गुरुग्राम जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन किया। गुरुग्राम अभिभावक संघ के प्रधान प्रदीप रावत ने बताया निजी स्कूल फीस को लेकर दबाव बना रहे हैं। जहां एक ओर कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं तो वहीं कुछ स्कूल फीस को लेकर बच्चों को स्कूल बुलाने का दबाव भी बनाते जा रहे हैं। निजी स्कूलों की फीस वसूली मनमानी को लेकर गुरुग्राम के अभिभावक भी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं अभिभावकों द्वारा शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार को भी फीस मामले में अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed