फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The nodal officer gave instructions to remove encroachment in Sector-56 market.

Gurugram News: नोडल अधिकारी ने सेक्टर-56 मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Sun, 08 Feb 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
The nodal officer gave instructions to remove encroachment in Sector-56 market.
बादशाहपुर। शहर की व्यस्त और साइबर सिटी की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मार्केट के रूप में पहचानी जाने वाली सेक्टर-56 मार्केट इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में है। मार्केट में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे टेबल, काउंटर और अन्य सामान रास्ते पर रखा जा रहा है, जिससे पैदल यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। शाम के समय भीड़ बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, मार्केट परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय की हालत भी जर्जर है। शौचालय की दीवारों से प्लास्टर उखड़ने लगा है और रखरखाव के अभाव में यह लोगों के उपयोग के लायक नहीं है। बीते शनिवार को नोडल अधिकारी आर एस भाट ने सेक्टर-56 मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को 10 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को भी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed