फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The new agency is also acting arbitrarily in collecting garbage.

Gurugram News: नई एजेंसी भी कूड़ा उठाने में कर रही मनमानी

Tue, 09 Jul 2024 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The new agency is also acting arbitrarily in collecting garbage.
कंपनी के कर्मचारी एक दिन आते हैं तो एक दिन गायब रहते हैं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मिलेनियम सिटी की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही है। नई एजेंसी भी पिछली एजेंसी की तरह घर-घर से कूड़ा उठाने में मनमानी कर रही है। कंपनी के कर्मचारी एक दिन आते हैं तो एक दिन गायब रहते हैं। कई इलाकों में दो दिन से ज्यादा का गैप करते हैं। घरों से नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इससे लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक रहे हैं।
काम में लापरवाही करने पर नगर निगम ने 14 जून को चीनी कंपनी ईकोग्रीन एनर्जी को हटा दिया था। इसके बाद विमलराज एजेंसी को टेंडर प्रक्रिया के जरिए चुना गया। निगम ने एजेंसी को चोरों जोन में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने का काम सौंपा है। आधी अधूरी तैयारियों के साथ एजेंसी ने काम तो शुरू कर दिया। लेकिन एजेंसी के पास टेंडर के अनुसार अभी तक तय संख्या में वाहन नहीं हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए चाराें जोन में एजेंसी को 700 वाहन लगाने हैं, लेकिन एजेंसी की तरफ से अभी तक शहर में करीब 300 वाहनों से कूड़ा उठाया जा रहा है। वाहनों की कम संख्या होने से घर-घर जाकर कूड़ा लेने वाली एजेंसी की गाड़ियां रोज घरों तक नहीं जा रही हैं। कई जगह तो कई-कई दिन नहीं जा रही हैं। सेक्टर-57 निवासी आरएल यादव सहित अन्य लोगों ने निगम आयुक्त से कूड़ा उठान न होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन



एजेंसी ने पुराने ठेकेदार को कूड़ा उठाने से रोका
ईकोग्रीन कंपनी ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए कई छोटे ठेकेदारों को लगा रखा था। ये ठेकेदार ईकोग्रीन का करार खत्म होने के बाद भी कई सेक्टर व कॉलोनियों से कूड़ा उठा रहे थे। लेकिन नई एजेंसी ने उन्हें काम करने से रोक दिया है। सेक्टर-57 निवासी आरएल यादव ने बताया कि नई एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं। जबकि पुराना ठेकेदार कूड़ा उठाने से इंकार कर रहा है। नई एजेंसी और ठेकेदार के बाद भुगतान को लेकर बात नहीं बन रही है। घरों से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। निगमायुक्त से शिकायत पर समस्या समाधान का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:::
गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर शहर बनाने के लिए अभियान जारी है। सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की निगरानी हो रही है। सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों से कचरा उठाकर बंधवाड़ी भिजवाया जा रहा है। - डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed