फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The message of good governance is reaching the villages: DC

गांवों तक पहुंच रहा सुशासन का संदेश : डीसी

Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The message of good governance is reaching the villages: DC
- गांव टीकली में हुआ रात्रि ठहराव कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुक्रवार को गांव टीकली में किया गया। इस दौरान उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं बल्कि गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव से गांवों तक सुशासन का संदेश पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, बिजली, आंगनबाड़ी भवन की स्थिति आदि समस्याएं रखीं। डीसी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए। डीसी ने आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, डीडीपीओ नवनीत कौर, डीआरओ विजय यादव, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार, पंचायती राज से एक्सईएन अजय शर्मा, नायब तहसीलदार अरुणा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed