फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mastermind who cheated crores by making fake invoices revealed transactions with 24 other firms

Gurugram News: फर्जी चालान बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड ने 24 अन्य फर्म से लेन-देन का किया खुलासा

Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The mastermind who cheated crores by making fake invoices revealed transactions with 24 other firms
फर्जी चालान बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड ने 24 अन्य फर्म से लेन-देन का किया खुलासा
विज्ञापन


- फरीदाबाद के मॉल में आठ साल से चला रहा था कार्यालय, जीएसटी में काम करने वाले आपरेटर को लगा रखा था काम पर

- 24 फर्म सीजीएसटी के निशाने पर घोटाले की रकम ढाई गुना बढ़ने का अनुमान

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। अलग-अनग 9 फर्म से फर्जी 101 करोड़ का चालान बना कर ठगी करने वाले मास्टर माइंड से सीजीएसटी की इंन्ववेटिगेशन टीम ने 24 अन्य फर्म से लेन-देन का खुलासा किया है। कारोबारियों का भरोसा जितने के लिए आरोपी ने फरीदाबाद जीएसटी कार्यालय में कार्यरत आपरेटर को अपने यहां काम पर रखा था। जिसकी ओर से अपने ग्राहकों को टीम की ओर से छापेमारी की सूचना पहले दे दी जाती थी। ऐसे में सीजीएटी की टीम के निशाने पर अन्य 24 फर्म से लेन-देन करने वाले हैं।
सीजीएसटी की ओर से फरीदाबाद में रहने वाले गौरव जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच के दौरान पहले चरण में इस बात का खुलासा हुआ था कि फर्जी चालान बनाकर और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट देकर सरकारी खजाने से 15.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपी की ओर से 101 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए थे। आरोपी के खिलाफ जीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीजीएसटी के अधिकारी के अनुसार फरीदाबाद के एक मॉल में आरोपी ने आलीशान कार्यालय बना रखा था। उसमें काम करने वाले लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। उसकी ओर से बताई गई अन्य 24 फर्म से लेन-देन करने वालों पर भी जांच की जा रही है। जिनको नोटिस जारी किया जाएगा। सूत्रों की माने तो 9 फर्म में 15 करोड़ की ठगी की गई है। अन्य 24 की जांच में यह आंकड़ा 50 करोड़ पार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

फर्जी चालान के मामले में मास्टर माइंड से 24 अन्य फर्म से लेन-देन का खुलासा हुआ है। हीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अन्य लोगों को दबोचा जाएगा। - कर्ण सिंह , सहायक आयुक्त इंवेटिगेशन टीम सीजीएसटी , गुरुग्राम।

...............समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed