फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main accused in the murder of a liquor businessman arrested

शराब कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a liquor businessman arrested
गुरुग्राम। पटौदी क्षेत्र के गांव जाटौली निवासी शराब कारोबारी इंद्रजीत की हत्या के आरोप में फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव जाटौली निवासी अभिषेक, सत्येंद्र उर्फ लाला व हरीश के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक कट्टा व 4 कारतूस बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी अभिषेक पर 50 हजार व सत्येंद्र और हरीश पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक की शराब कारोबारी इंद्रजीत से पुरानी रंजिश थी। आए दिन इंद्रजीत अभिषेक को परेशान करता था। इससे छुटकारा पाने के लिए अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में इससे पहले रोहित, कृष्ण, गोविंद, शक्ति, सचिन, ताराचंद, राजू उर्फ छिलका, पवन, जीवन एवं उज्ज्वल समेत 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इससे पहले 2019 में भी अभिषेक ने इंद्रजीत पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन तब वह बच गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले वर्ष 2 सितंबर को खंडेवला मोड़ के नजदीक शराब कारोबारी इंद्रजीत एवं विक्रम पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। वारदात के कुछ ही समय बाद इंद्रजीत की मौत हो गई थी जबकि विक्रम घायल हो गया था। कुछ ही समय बाद मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी व उसके दो अन्य साथी फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को उसके दोनो साथियों के साथ मंगलवार शाम पटौदी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed