{"_id":"68d447fe73edbd0b67007e1a","slug":"the-hilly-rob-is-a-hurdle-in-opening-the-gurugram-rewari-highway-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68159-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को खोलने में बाधा बना पहाड़ी आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को खोलने में बाधा बना पहाड़ी आरओबी
विज्ञापन
पहाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे कार्य को तीन माह में पूरा करना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन पहाड़ी आरओबी निर्माण का कार्य काफी पीछे है। ऐसे में इस साल तक हाईवे के खोलने पर संशय बना हुआ है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के लंबित कार्याें को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी आरओबी का निर्माण सबसे प्रमुख है। ठेकेदार को मैनपावर बढ़ाने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि अन्य जगहों पर अधूरे कार्य के दौरान भी यातायात संचालित किया जा सकता है लेकिन पहाड़ी में निर्माण कार्य पूरा किए बिना वाहनों के लिए नहीं खोला जा सकता है। ऐसे में इस परियोजना में पहाड़ी आरओबी के निर्माण कार्य पूरा करने पर पूरा जोर है। इसी प्रकार आडानी पोर्ट के पास भी निर्माण कार्य तेज कराया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। पटौदी व रेवाड़ी के बीच कई जगहों पर अंडरपास के स्ट्रक्चर बन चुके हैं और फाइनल करना है। द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी के बीच बिजली के तार आ रहे हैं, हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। बता दें कि गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से साल 2020 से किया जा रहा है। इस 46 किलोमीटर परियोजना को 2022 में पूरा होना था।
हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा
अभी लोगों को रेवाड़ी के लिए एनएच-48 से धारुहेड़ा होकर जाना पड़ता है। हाईवे पर जाम नहीं मिलने पर वाहन चालक करीब डेढ़ से दो घंटे में रेवाड़ी पहुंचते हैं। हालांकि अभी हाईवे पर खेड़की दौला टोल, मानेसर, बिलासपुर और धारुहेड़ा में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे बन जाने से समय एक घंटे में हो जाएगा।