फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The group has become a means for senior citizens to relieve stress.

Gurugram News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए तनाव दूर करने का माध्यम बना समूह

Sun, 19 Jul 2026 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
The group has become a means for senior citizens to relieve stress.
न्यू गुरुग्राम। बढ़ती उम्र के साथ तनाव, अकेलापन और मानसिक दबाव जैसी समस्याएं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। सेक्टर-102 स्थित एमार इंपीरियल गार्डन्स सोसाइटी के 60 वर्ष से अधिक आयु के निवासियों की ओर से बनाया गया। रॉकस्टार्स समूह वरिष्ठ नागरिकों के लिए तनाव दूर करने का माध्यम बन रहा है। समूह के सदस्य नियमित रूप से क्रिकेट, टेनिस, टेबल टेनिस, योग, जिम, वॉक और अन्य फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। साथ ही हर महीने एक सामूहिक मिलन समारोह (गेट-टुगेदर) भी आयोजित किया जाता है। इस महीने यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। समूह का मासिक आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का भी माध्यम है। समूह के सदस्यों का कहना है कि इन आयोजनों के दौरान सदस्य कुछ समय के लिए तनाव को भूलकर एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी समय बिताते हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के तहत हम एक-दूसरे से मिल पाते है और अपने दुख-दर्द को बांटते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed