{"_id":"680935dfd9c845402c05afd5","slug":"the-first-model-sanath-road-will-connect-nh-48-to-old-delhi-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56080-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 को ओल्ड दिल्ली रोड से जोड़ेगी पहली मॉडल सनथ सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 को ओल्ड दिल्ली रोड से जोड़ेगी पहली मॉडल सनथ सड़क
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने किया पैदल निरीक्षण,
- साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, पिक एंड ड्रॉप जोन, बस स्टॉप, शौचालय, ईवी चार्जर जैसी सुविधाएं मिलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री ने उद्योग विहार सेक्टर-18 में हरियाणा की पहली ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ का बुधवार को पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग, बच्चा, बुजुर्ग, महिला या दिव्यांग को शहर में सम्मानपूर्वक और सुरक्षित रूप से चलने का अधिकार मिलना चाहिए। सनथ रोड को कम्प्लीट स्ट्रीट्स नाम दिया गया है जोकि एनएच-48 से ओल्ड दिल्ली रोड को जोड़ती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि मानवीय विकास है।यह कम्प्लीट स्ट्रीट्स या संपूर्ण सड़क परियोजना उद्योग विहार की सनथ रोड और गली नंबर-7 पर लागू की गई है, जो कुल 2.4 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। यह सड़क पुरानी दिल्ली रोड को एयरटेल कार्यालय (एनएच-48) से जोड़ती है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 23 करोड़ रुपये रही है। जिसमें जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम, डीएचबीवीएन और राहगीरी फाउंडेशन ने मिलकर योगदान दिया। इसमें पैदल यात्रियों के लिए चौड़े और छायादार फुटपाथ, साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित ट्रैक है। साथ ही 20 हजार से अधिक फूलों के पौधे लगाए गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार प्रशिक्षित स्ट्रीट मार्शल भी 24 घंटे तैनात हैं। यह मॉडल आने वाले समय में पूरे हरियाणा और देश के अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। जीएमडीए इसी मॉडल पर 100 किलोमीटर सड़कों को पुनः विकसित करेगा।
मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया निंदनीय
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश ऐसे कठिन समय में एकजुट है और आतंकवाद से डरने या झुकने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा की यह कायराना हरकत है, जिसने निर्दोष लोगों की जान ली। हम उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल के परिजनों से भी बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।