फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The face of Kukraula village will improve with Rs 2.25 crore

Gurugram News: सवा दो करोड़ रुपये से सुधरेगी गांव कुकड़ौला की सूरत

Wed, 23 Jul 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The face of Kukraula village will improve with Rs 2.25 crore
मानेसर की मेयर ने कुकड़ौला, फाजिलवास और सहरावन का दौरा किया
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए

अमर उजाला ब्यूरो


मानेसर। मानेसर की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने मंगलवार को निगम क्षेत्र के गांव कुकड़ौला, फाजिलवास और सहरावन का दौरा किया। यहां नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों की मांग पर गांव में विकास कार्य करवाने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए।



मेयर ने निगम क्षेत्र के गांव कुकड़ौला का दौरा करने के दौरान निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि गांव के कम्युनिटी हाॅल में टाॅयलेट, हाई मास्ट लाइट, सीवर लाइन बदलवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने और 11 हजार किलो वाट की बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जाए। मौके पर मौजूद निगम के एसडीओ अमन राठी ने बताया कि गांव में विकास कार्यों के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया जा चुका है। जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। इसकी 11 केवी लाइन शिफ्टिंग को लेकर डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने बताया कि लाइन को शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाया जा चुका है। अप्रूवल मिलते ही लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके उपरांत गांव फाजिलवास में मेयर ने कहा कि श्मशान घाट वाली गली में ट्यूबवेल, ग्राम सचिवालय का सौंदर्यीकरण व गलियों का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। गांव सहरावन के ग्रामीणों ने मेयर के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि श्मशान घाट की बाउंड्री वाॅल, गलियों का निर्माण और सहरावन की ढाणी में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। ग्रामीणों की मांग को सुनते हुए मेयर ने निगम अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीओ अमन राठी, जेई पवन कुमार, अनदीप मलिक, सीएसआई विजय कौशिक, एसआई सुमित, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed