{"_id":"64949a547ed6ae0c630976b4","slug":"the-deadline-to-respond-to-the-owners-of-illegal-farm-houses-built-in-aravalli-is-over-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8063-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली में बने अवैध फार्म हाउस के मालिकों को जवाब देने की समय सीमा पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली में बने अवैध फार्म हाउस के मालिकों को जवाब देने की समय सीमा पूरी
Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा रिमांइडर
- सिर्फ तीन फार्म हाउसों के मालिकों ने दिया था विभाग को जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अरावली में बने अवैध फार्म हाउस मालिकों को नगर परिषद प्रशासन की तरफ से जारी किए नोटिस की समय सीमा खत्म हो गई है। विभाग की तरफ से एक बार फिर से फार्म मालिकों को रिमाइंडर भेजा जाएगा। विभाग की तरफ से छह जून को फार्म मालिकों को नोटिस दिया गया था। बीते बुधवार को नोटिस का समय पूरा हो गया है।
विभाग की तरफ से ए-1, 5, ए-54, डी-48, 20, सी-35, 58, 135, 99, ई-46, 42 और बी-6 फार्म मालिकों को नोटिस दिया गया था। अरावली क्षेत्र में कई नामचीन लोगों के फार्म हाउस भी हैं। इसके चलते विभाग सिर्फ कागजों में कार्रवाई करता है। पहले भी नगर परिषद कई बार अरावली में बने अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई कर चुका है। विभाग की कार्रवाई के बाद वह फिर से अवैध फार्म हाउस का निर्माण कर लेते हैं।
-- --
फार्म हाउस में आयोजित होती है रेव पार्टी
अरावली में बने अवैध फार्म हाउसों में रेव पार्टी भी आयोजित की जाती हैं। फार्म हाउसों में बिना अनुमति के स्वीमिंग पूल भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने भी कई बार अरावली पहाड़ी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
-- -
एसडीएम सोहना के अधीक्षक राजेश ने बताया की फार्म मालिकों को एक रिमाइंडर भेजा जाएगा। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।