फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dead man could not be identified even on the second day

Gurugram News: दूसरे दिन भी नहीं हुई मृत युवक की पहचान

Tue, 08 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The dead man could not be identified even on the second day
- शनिवार की रात धारदार चाकू से गला रेतकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना-तावड़ू रोड पर अरावली पहाड़ी में बने अंसल फार्म हाउस के पास बीते रविवार की सुबह मृत मिले युवक की पहचान दूसरे दिन सोमवार को भी नहीं हो पाई। पुलिस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई साक्ष्य नहीं लगा है।
बीते शनिवार की रात को अज्ञात लोगों ने धारदार चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी थी। मृत युवक की उम्र करीब 25 साल है। रविवार की सुबह अंसल फार्म हाउस के गार्ड ने झाड़ियों के पास युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जितेंद्र कुमार व सोहना शहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीमों ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृत युवक के दोनों हाथों को पीछे रस्सी से बांधा गया था। वहीं, उसकी आंखों पर किसी महिला का दुपट्टा बंधा हुआ मिला।
विज्ञापन

युवक के गले पर चाकू से कई बार रेतने और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। घटनास्थल से टूटी हाकी स्टिक और खून से सना चाकू बरामद किया गया। हत्यारे शव को झाड़ियों में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed