फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   the credit of shoting got in faridabad jail

फरीदाबाद जेल से मिली थी गोली चलाने की सुपारी

Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
the credit of shoting got in faridabad jail
फरीदाबाद जेल से मिली थी गोली चलाने की सुपारी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ताजनगर में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में 10 दिन पूर्व गोली चलाने के लिए हमलावरों को फरीदाबाद जेल से सुपारी मिली थी। जेल में बंद गैंगस्टर कौशल जोनियावास के साथी शरद उर्फ काली व डांडी के कहने पर हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। हमलावरों को सिर्फ डीलर को डराने के उद्देश्य से गोली चलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाशों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस इसे गैंगवार का कारण मान रही है। पुलिस हमलावरों के तीसरे साथी का सुराग लगा रही है।

18 मई को हुई वारदात के बाद पुलिस की सीआईए फर्रुखनगर यूनिट ने मंगलवार रात को पटौदी इलाके से यूपी के गौतमबुद्धनगर के गांव मुकीमपुर सिवाड़ा निवासी आयुष को पटौदी इलाके से कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ताजनगर फायरिंग मामले में खुद की संलिप्तता की बात बताई। देर रात को ही सीआईए यूनिट ने वजीरपुर मोड़ से दूसरे साथी मोहित को भी दबोच लिया। पूछताछ में दोनों बदमाश ने बताया कि कौशल के भाई यशपाल की हत्या कालू द्वारा किए जाने के बाद फरीदाबाद जेल में बंद शरद उर्फ काली व डांडी के कहने पर उन्होंने फायरिंग की थी। प्रॉपर्टी डीलर को सबक सिखाने के लिए उन्होंने धमकी भरी पर्ची फेंकी थी। बदमाशों के साथ उनका तीसरा साथी भी था। सीआईए के मुताबिक हमलावरों के मोबाइल जब्त करने की कोशिश की जा रही है। मोबाइल के माध्यम से पता लगाया जाएगा की वे किस-किस के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed