फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The court acquitted the accused arrested with ganja

Gurugram News: गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने किया बरी

Sun, 03 Aug 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
The court acquitted the accused arrested with ganja
अभियोजन पक्ष की जांच पर संदेह, 12.5 किलो गांजे के साथ युवक किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
छह साल पहले 12.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को जिला अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सौरभ गुप्ता की अदालत ने अभियोजन पक्ष की जांच पर संदेह जाहिर किया और आरोपी बिट्टू कुमार को बरी किया है। अपराध शाखा टीम की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2019 को सेक्टर-23 से ओम विहार की तरफ जाने वाले रास्ते में बिट्टू नामक व्यक्ति से कट्टा और 12.5 किलो गांजा बरामद किया गया था। उसने पुलिस से जांच की जगह राजपत्रित अधिकारी से जांच के लिए कहा था। इस मामले में दायर केस में अदालत ने दोनों पक्षोंं को सुनने के बाद कहा कि जिस गाड़ी से टीम आरोपी के पास पहुंची तो लॉग बुक के अंदर दर्ज की गई। इसमें पता चला कि वह गाड़ी 11 मार्च को अपराध शाखा पालम विहार से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ और 12 मार्च को अपराध शाखा पालम विहार से दिल्ली के रोहिणी में गई थी। ऐसे में वह गाड़ी जांच और गिरफ्तारी के समय गुरुग्राम में मौजूद नहीं थी। इसके साथ ही टीम का आरोपी तक पहुंचना, जांच करना, नोटिस देने और जब्त करने में जो समय बताया गया उतने समय में यह काम पूरा नहीं हो सकता। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed