फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The black spot near the Manesar Bus Stand will be fixed.

Gurugram News: मानेसर बस स्टैंड के पास ब्लैक स्पाॅट को कराया जाएगा ठीक

Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The black spot near the Manesar Bus Stand will be fixed.
एसडीएम के साथ एनएचएआई, पुलिस और राहगीरी की टीम करेगी मुआयना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मानेसर बस स्टैंड के पास ब्लैक स्पॉट को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए जल्द एसडीएम, एनएचएआई, पुलिस और राहगीरी की टीम मौका मुआयना करेगी। यहां पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र के चेतावनी बोर्ड भी लगेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, इस स्थान पर बार-बार होने वाले हादसों को देखते हुए इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। अब यहां सड़क की डिजाइन में सुधार, साइन बोर्ड लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान टीम बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक मूवमेंट, कट प्वाइंट और सड़क की स्थिति का भी जायजा लेगी। इसके साथ ही हाल ही में दर्ज हुई एफआईआर की भी जांच की जाएगी। हाल में हुई जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में बताया गया था कि बस स्टैंड के पास साल 2023 के दौरान 3 दुर्घटनाएं हुईं थीं, जबकि साल 2024 में यहां पर 6 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इस साल 2 हादसे हुए हैं। सड़क सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन ने निर्देश दिया कि एफआईआर की समीक्षा की जाए। एसडीएम मानेसर, एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस, राहगीरी की टीम घटनास्थल का दौरा करें। चेयरमैन ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र का चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मानेसर बाजार में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें से 20% काम पूरा हो चुका है। हादसे रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 42-43 रैपिड मेट्रो स्टेशन को भी दुरुस्त किया जाएगा
सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में सेक्टर 42-43 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास ब्लैक स्पॉट का मामला रखा गया था। पुलिस के अनुसार यहां पर साल 2024 के दौरान 3 दुर्घटनाएं हुई थीं। इस साल भी 2 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। डीआरएससी के चेयरमैन ने निर्देश दिया कि ट्रैफिक पुलिस, डीएलएफ, जीएमडीए अन्य के साथ मिलकर घटनास्थल का दौरा करें। हादसे कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed