फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The BJP is murdering the Constitution and democracy and breaking up political parties: Deepender Hooda.

बीजेपी संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर राजनीतिक दलों को तोड़ रही : दीपेन्द्र हुड्डा

Mon, 13 Jul 2026 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
The BJP is murdering the Constitution and democracy and breaking up political parties: Deepender Hooda.
संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में बोले सांसद, गुरुग्राम की बदहाल व्यवस्था और भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर राजनीतिक दलों को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मिलेनियम सिटी के रूप में पहचान बनाने वाले गुरुग्राम को भाजपा ने एक बारिश में डूबने वाले शहर की पहचान दे दी है।
समारोह में संत कबीर को दीपेन्द्र हुड्डा ने नमन किया। उन्होंने ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा ने विभिन्न राज्यों में राजनीतिक दलों को तोड़ने का काम किया है। हरियाणा में भी पिछले 12 वर्षों से हर वर्ग की उपेक्षा की गई है। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव आयोग और धनबल का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल की। दीपेन्द्र ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन

गुरुग्राम के विकास पर बोलते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शहर को मिलेनियम सिटी के रूप में विकसित किया गया। आज एक बारिश में पूरा शहर जलभराव से जूझता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 12 वर्षों में गुरुग्राम में एक नया सरकारी अस्पताल तक नहीं बन पाया। कांग्रेस सरकार के दौरान 86 किलोमीटर मेट्रो का निर्माण हुआ, जबकि उसके बाद शहर में मेट्रो विस्तार एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा। समारोह में सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक शकुंतला खटक, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed