फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused reached the police station after killing his wife, arrested

पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The accused reached the police station after killing his wife, arrested
गुरुग्राम। सेक्टर-9 इलाके में खाने को लेकर दंपती के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने स्थानीय थाने में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार की शादी 35 साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी मान्यता है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पूनम पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अवसाद में रहती थीं। इस कारण आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

बीते बुधवार शाम को 59 वर्षीय दीपक व 57 वर्षीय पूनम के बीच खाना बनाने-खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। बाद मेें आवेश में आकर दीपक ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को विवाद की जानकारी दी। दीपक ने बताया कि वह खुद भी अब मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि वह पत्नी की हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन गुस्से में उसने हत्या कर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उनकी बेटी मान्यता को सूचना दी गई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव बेटी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed