फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Textile businessman committed suicide by consuming poison in the warehouse

Gurugram News: कपड़ा कारोबारी ने गोदाम में जहर खाकर की आत्महत्या

Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Textile businessman committed suicide by consuming poison in the warehouse
- सुसाइड नोट में खुद को मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान बताया, मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। वार्ड नंबर-नौ में एक कपड़ा कारोबारी ने अपनी दुकान के गोदाम में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चेतन सैनी के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। उनके पास अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मृतक के साले राजेश कुमार की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेवाड़ी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी बहन सुनीता का फोन आया कि उनके पति ने दुकान के गोदाम में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनका कहना है कि जब वह अस्पताल में पहुंचे तो चेतन ने बातचीत में बताया कि उसकी जिंदगी को हरीश, कपिल और उनके कुछ साथियों ने बर्बाद कर दिया है। आरोप लगाया कि ये लोग लगातार उससे रुपये वसूलने के साथ ही परेशान कर रहे हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एएसआई बलवंत ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed