{"_id":"68d44c211dc615844e02707b","slug":"tehsildars-who-committed-irregularities-in-the-registrations-face-the-threat-of-action-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68131-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी करने वाले तहसीलदारों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी करने वाले तहसीलदारों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नियमों को ताक पर रखकर की गई रजिस्ट्रियों के मामले में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला प्रशासन ने 319 से ऐसी रजिस्ट्रियां पाई हैं, जिसमें नियमों की अनदेखी की गई है।
लोगों की शिकायतों को देखते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने फर्रुखनगर, बादशाहपुर और मानेसर तहसीलों में रजिस्ट्री की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया था। संबंधित कमेटी एक अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि में तीनों तहसीलों में बिना एनओसी के पंजीकृत रजिस्ट्रियों की गहनता से जांच की और रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंप दिया है। बिना एनओसी के रजिस्ट्री को पंजीकृत किया जाना एचडीआरयूए की धारा 7ए का उल्लंघन है। जांच के दौरान करीब 319 रजिस्ट्रियों मिली हैं। बता दें कि जमीन की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी करने पर कादीपुर तहसील के नायब तहसीलदार पर गाज गिर चुकी है।