{"_id":"64b6de46605ff5292a04b274","slug":"teej-mela-bid-missed-at-rs-9381-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10045-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 93.81 लाख में छूटी तीज मेला की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 93.81 लाख में छूटी तीज मेला की बोली
Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व लोगों के एतराज के बावजूद एक माह लगेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व क्षेत्र के लोगों के एतराज के बावजूद सोहना के देवीलाल स्टेडियम में मंगलवार को तीज मेला लगाने के लिए 93.81 लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया है। तीज मेला सात अगस्त से सात सितंबर तक चलेगा। स्टेडियम समिति के चेयरमैन व एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति तीज मेला सोहना के देवीलाल स्टेडियम में लगेगा। पिछली बार 60 लाख रुपये में बोली छोड़ी गई थी। मंगलवार को 50 लाख रुपये से बोली शुरू की गई।
एसडीएम ने बताया कि तीज मेले की बोली लगाने वालों में 20 ठेकेदार उपस्थित रहे। जिसमें सबसे अधिक 93.81 लाख रुपये की बोली बृजमोहन गुप्ता के नाम छोड़ी गई। तीज मेला एक माह सात अगस्त से सात सितंबर तक चलेगा, जिसमें सभी शर्तें व नियम ठेकेदारों को बोली छोड़ने से पूर्व बताए गए थे। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं, जिस पर उनको पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि तीज मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रहेगी। खिलाड़ियों ने तीज मेले को स्टेडियम में लगाने पर एतराज उठाया था। उन्होंने बताया कि स्टेडियम समिति को एक बड़ी आमदनी मिलती है। आमदनी का यही माध्यम है। इसी आमदनी से ही स्टेडियम के विकास कार्य होते हैं। तीज मेला एक महीने के लिए लगाया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए दूसरा विकल्प ढूंढा जाएगा। जहां उनके अभ्यास में रुकावट ना हो। मेला खत्म होने के बाद स्टेडियम का फिर नवीनीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक राणा, राजपाल खटाना, राजपाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, टेक चंद बंसल व अनिल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।