फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Taught traffic rules to children

Gurugram News: बच्चों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Taught traffic rules to children
नशे से दूर रहने के लिए दिलाई गई शपथ
विज्ञापन


खांडसा स्थित एसडी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसडी बॉयज सीनियर सेंकेडरी स्कूल खांडसा रोड पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसका आयोजन सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम अखिल कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका अहूजा ने छात्रों को संबोधित करने के साथ इस पहल का स्वागत किया।
हरियाणा उदय जागरुकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 360 छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को नशे की लत से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। यातायात पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। इसी प्रकार दुपहिया वाहन चलाने के दौरान दोनों सवारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। ऐसा न करना कानूनन भी जुर्म है। इसके लिए भारी-भरकम जुर्माना जमा कराना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रों को साइबर अपराध से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम ने स्कूल के अंदर व बाहर पोस्टर लगाकर भी छात्रों को जागरूक किया। इस पाठशाला के दौरान छात्रों को 18 साल की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने और नशा करने पर उनसे होने वाले नुकसान के बारे भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed