{"_id":"6ac7f2a8b083db68c40eae21","slug":"tau-devi-lal-stadium-closed-for-four-days-for-helicopter-operations-athletes-deprived-of-training-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103651-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हेलीकॉप्टर के लिए चार दिन बंद रहा ताऊ देवी लाल स्टेडियम, अभ्यास से वंचित रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हेलीकॉप्टर के लिए चार दिन बंद रहा ताऊ देवी लाल स्टेडियम, अभ्यास से वंचित रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खड़ा सीएम नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर। सोशल मीडिया
- गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर स्टेडियम में खड़ा किया गया, एथलीटों की तैयारी प्रभावित
- हेलीकॉप्टर खड़ा, खिलाड़ी बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को चार दिन तक अभ्यास से वंचित रहना पड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हेलीकॉप्टर को स्टेडियम परिसर में खड़ा किए जाने के कारण खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बंद रखा गया। इससे रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हुईं। खासकर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, 7 अक्तूबर को गुरुग्राम में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गृह मंत्री के गुरुग्राम आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खड़ा किया गया था। हेलीकॉप्टर करीब चार दिन तक स्टेडियम में खड़ा रहा। इस दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया।
स्टेडियम में बड़ी संख्या में एथलीट रोजाना अभ्यास करते हैं। कई खिलाड़ी आगामी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। चार दिन तक अभ्यास नहीं होने से उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावित हुआ। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिताओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। ऐसे में लगातार चार दिन मैदान से दूर रहने का असर प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
जीएमडीए करता है देखरेख-
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि ताऊ देवी लाल स्टेडियम खेल विभाग के अंतर्गत नहीं आता। विभाग के पास खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्टेडियम उपलब्ध रहता है। स्टेडियम की देखरेख जीएमडीए करता है।
खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी- कोट-
चार दिन स्टेडियम बंद रहने से हमारी ट्रेनिंग पूरी तरह प्रभावित हुई है। -वर्षा, खिलाड़ी
अचानक स्टेडियम बंद होने से ट्रेनिंग का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। -नवीन, खिलाड़ी
चार दिन अभ्यास नहीं होने से खिलाड़ियों की लय प्रभावित होती है। -मुकुल, खिलाड़ी
स्टेडियम खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए है, हेलीकॉप्टर खड़ा करने के लिए नहीं। -जेम्स, खिलाड़ी