{"_id":"68af521b9cf3bc826c0a5cc7","slug":"swachhata-mega-drive-will-be-conducted-in-the-city-on-september-7-cm-will-participate-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65695-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में 7 सितंबर को चलेगी स्वच्छता मेगा ड्राइव, सीएम करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में 7 सितंबर को चलेगी स्वच्छता मेगा ड्राइव, सीएम करेंगे शिरकत
विज्ञापन
डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर सक्रिय भागीदारी के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है जोकि गुरुग्राम में 7 नवंबर तक 11 सप्ताह तक विशेष अभियान के रूप में संचालित होगा। अभियान के तहत गुरुग्राम में 7 सितंबर को स्वच्छता मेगा ड्राइव का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं सहभागिता करेंगे।
डीसी अजय कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तभी संभव है जब सभी विभाग आपसी तालमेल और जनभागीदारी के साथ काम करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और इसे व्यवहार का हिस्सा बनाना है। जिले में प्रशासनिक स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही हर घर, हर मोहल्ले और हर नागरिक तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
डीसी ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत गुरुग्राम में 7 सितंबर को स्वच्छता मेगा ड्राइव चलेगी। इस दिन शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में विशेष सफाई की जाएगी। लोगों को स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाया जाएगा। बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, एसडीएम सोहना अखिलेश यादव, सीटीएम सपना यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, मांगे सुझाव
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी ने एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। एनजीओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें और जागरूकता रैलियों का आयोजन करें। डीसी ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए एनजीओ प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। एनजीओ की भागीदारी और सुझावों से यह अभियान केवल सरकारी प्रयास तक सीमित न रहकर एक सामूहिक सामाजिक पहल बनेगी। डीसी अजय कुमार ने शहर की 100 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ भी विशेष बैठक की।