फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suspended accountant of Panchayat department arrested for firing in air

Gurugram News: हवाई फायर करने वाला पंचायत विभाग का निलंबित एकाउंटेंट गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Suspended accountant of Panchayat department arrested for firing in air
घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बच्चों से की थी मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घरेलू विवाद के चलते रविवार को पत्नी और बच्चों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर करने वाले आरोपी को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक लाइसेंसी गन, दो खाली खोल और चार कारतूस बरामद किए हैं। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
आरोपी की पहचान सेक्टर-39 निवासी सतेंद्र (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पंचायत विभाग में बतौर एकाउंटेंट नौकरी करता है और वर्तमान में नूंह के तावड़ू में कार्यरत है। कार्यालय में न जाने के कारण विभाग द्वारा इसको निलंबित किया हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी व बच्चे उसका कहा नहीं मानते थे। बच्चे अच्छे से पढ़ाई नहीं करते। इस बात को लेकर आरोपी का पत्नी व बच्चों के साथ झगड़ा रहता था। रविवार को भी इन्हीं बातों को चलते उनके बीच झगड़ा हो गया था तो सतेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर व गन (वर्ष 2000 में हथियारों का लाइसेंस बनवाया गया था) से एक-एक फायर किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सतेंद्र की पत्नी की शिकायत पर सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed