फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suspected of tampering with daughter-in-law and tenant's mobile

बहू और किरायेदार के मोबाइल से छेड़छाड़ करने का शक

Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suspected of tampering with daughter-in-law and tenant's mobile
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस पूर्व फौजी की दिवंगत बहू, किराएदार और आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है। उधर, बहू और किराएदार के मोबाइल से छेड़छाड़ होने की आशंका के चलते दोनों हैंडसेट डिजिटल इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग एंड एनालिसिस (डाइटेक) भेजे गए हैं। दूसरी ओर, वारदात के आरोपी रिटायर्ड फौजी की जेल में वीडियोग्राफी कराने की अनुमति पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के अपनी बहू सुनीता यादव, किराएदार केके तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, बेटी सुरभि तिवारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। पुलिस ने राव राय सिंह, उसकी बहू सुनीता यादव, उसके बेटे आनंद यादव, किराएदार केके तिवारी, उनकी पत्नी अनामिका तिवारी और चचेरी बहन के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई है। माना जा रहा है कि पुलिस के पास कुछ जानकारी है, जिसकी पुष्टि के लिए तफ्तीश चल रही है। इस पर पालम विहार थाने की साइबर सेल काम कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को मरने वालों के मोबाइल के साथ छेड़छाड़ होने का अंदेशा है। इसके चलते सारा डाटा रिट्राइव करने के लिए इनके हैंडसेट डाइटेक भेजे गए हैं। पुलिस अदालत में आरोपी की वीडियो रिकार्डिंग की अनुमति पर अपना पक्ष रखेगी। इस बारे में आरोपी पक्ष के वकील प्रशांत यादव का कहना है कि वे इसका विरोध करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस के पास इस तरह की अनुमति लेने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला चार लोगों की नृशंस हत्या का है। इसलिए पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के लिए तीनों के मोबाइल डाइटेक भेजे गए हैं। वहां इनके हैंडसेट की जांच होने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
- राजीव यादव, एसीपी उद्योग विहार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed