{"_id":"64d68457485aa295540cc354","slug":"surrender-yourself-otherwise-the-police-will-not-leave-bijarnia-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-809616-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद सरेंडर करो, वरना पुलिस नहीं छोड़ेगी : बिजारनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद सरेंडर करो, वरना पुलिस नहीं छोड़ेगी : बिजारनिया
विज्ञापन
पुलिस बल द्वारा लगातार निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च, 218 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर न फैलाएं अफवाह नहीं तो हागी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों को एक बार फिर नसीहत देते हुए कहा कि आरोपी या तो खुद सरेंडर कर दें, वरना पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हर तरीका अपनाएगी। किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। आरोपियों को लगातार पकड़ा जा रहा है। वो भले ही अरावली पहाड़ी में हों या फिर अन्य किसी स्थान पर। सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है और आम लोग भी दोषियों की गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करें। उपद्रवी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में 8 टीमों का गठन किया गया है, जो जगह-2 छापा मारकर आरोपियों की पहचान कर रही हैं। इसके अलावा जिले में 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है, जो गहनता से मामले की जांच कर रही है। जिले में अब तक इस मामले में 59 एफआईआर व 218 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस घटनाक्रम में पुलिस के जवानों सहित कुल 88 लोग घायल हुए हैं, जबकि 6 (4 नूंह व 2 गुरुग्राम) लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक व बैंक व एटीएम के समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने के लिए कर्फ्यू के समय में ढील दी गई। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस के 1900 जवानों के अतिरिक्त पुलिस बल की 26 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिले में पुलिस बल द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और लोगों से अमन व चैन बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों पक्षों के बीच शान्ति व अमन का माहौल है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे हैं, जिनका नूंह पुलिस खंडन करती है तथा पोस्टों में लगाए गए आरोप निराधार व तथ्यहीन हैं। सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट पर भी साइबर सेल की टीम द्वारा निगरानी रख रही है । इस मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की गई है। घटनाक्रम में संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए जगह-2 लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हर एंगल से मामले की जांच की जा सके। जिले में एहतियात के तौर पर 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है और आगे की स्थिति का आंकलन करने उपरांत इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाएगा।
फोटो - पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया।