फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suraj School Shines in District-Level Netball

Gurugram News: जिला स्तरीय नेटबॉल में सूरज स्कूल चमका

Wed, 30 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Suraj School Shines in District-Level Netball
सीसीए स्कूल दूसरे और मेट्री स्कूल तीसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन

50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला सीनियर ट्रेडिशनल एवं मिक्स्ड नेटबॉल प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-56 सूरज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के ट्रेडिशनल वर्ग में सूरज स्कूल ने पहला, सीसीए स्कूल ने दूसरा और मेट्री स्कूल पटौदी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मिक्स्ड वर्ग में सूरज स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि रॉयल पब्लिक स्कूल ने दूसरा और राजकीय विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।




मुख्यातिथि के तौर पर ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारी हर नंद संगवान मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला नेटबॉल संघ के संयुक्त सचिव और प्रशिक्षक शिव रतन ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed